बिश्रामपुर: अंतरराष्ट्रीय साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में विश्रामपुर के खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक
अंतरराष्ट्रीय साउथ एशिया कराटे चैम्पियनशिप में विश्रामपुर स्पोर्ट एकादमी के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण,पांच रजत व दो कांस्य पदक जीतकर अपने नाम किया। डॉ• अज्जो हसन सिद्दीकी ने विश्रामपुर में बुधवार की दोपहर दो बजे पत्रकारों से बात करते हुये बताया कि वर्ल्ड कराटे फेडरेशन झारखंड के तत्वाधान में तीन दिवसीय दक्षिण भारत कराटे प्रतियोगिता का आयोजन गिरिडीह में हुआ था।