बिश्रामपुर: रेहला थाना क्षेत्र में अंचलाधिकारी ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त
अंचलाधिकारी ने रेहला थाना क्षेत्र से एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस को सौंपा दिया। सीओ राकेश तिवारी ने मंगलवार की शाम सात बजे जानकारी देते हुये बताया कि जीएनटी लागू होने के बाद भी बालू माफिया कोयल नदी से बालू का अवैध उत्खनन और ढुलाई कर रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सीओ राकेश तिवारी रेहला की ओर औचक निरीक्षण हेतु गए।