बक्सर: डायरिया उन्मूलन के तहत जिले में 23 जुलाई से 22 सितंबर तक चलेगा दस्त रोकथाम अभियान,
प्रभारी डीएम ने किया शुभारंभ
Buxar, Buxar | Jul 23, 2024 जिले में 23 जुलाई से लेकर 22 सितंबर तक स्टॉप डायरिया कैंपेन (दस्त की रोकथाम अभियान) - 2024 की शुरुआत की गई। जिसके लिए जिला मुख्यालय स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डीएम सह उप विकास आयुक्त डॉ. महेंद्र पाल ने पांच वर्ष से कम बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि ओआरएस को जीवन रक्षक घोल भी कहते हैं।