घाटमपुर: महिला कांस्टेबल के साथ शादी का झांसा देकर मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक ने किया रेप, बिधनू थाने में मुकदमा दर्ज
बिधनू थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला कांस्टेबल के साथ मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक ने शादी का झांसा देकर रेप किया।थाना प्रभारी ने शनिवार रात 9 बजे बताया महिला कांस्टेबल भदोही में तैनात है।महिला कांस्टेबल की तहरीर पर मर्चेंट नेवी में कार्यरत कृष्ण प्रताप के विरुद्ध सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।