घाटमपुर: भीतरगांव कस्बे में दो घरों में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
साढ़ के भीतरगांव कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में दो घरों में आग लग गई।आग की चपेट में आने से घर की छत में रखे पुआल ने विकराल रूप ले लिया। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है।कुंवरपाल और भोला के घर में आग लगी थी।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।