घाटमपुर: पतारा में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रही महिला को कुचला, महिला की हुई मौत
घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मारते हुए कुचल दिया।हादसे में मालती गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गई।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 6 बजे बताया घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है