घाटमपुर: घाटमपुर पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
घाटमपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी शाश्वत सिंह को जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने शनिवार रात 8:00 बजे बताया अभियुक्त को निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित की गई टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।