गुना जिले में चाचौड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह राघौगढ़ विधानसभा से 5 नवंबर 2025 को सामाजिक समरसता यात्रा शुरू करेंगे। 31 अक्टूबर को राघोगढ़ के ग्राम सकतपुर, बेलका, उदयपुरी, भुलाए, सनोतिया, विजयपुर, पगारा में संपर्क कर लोगों को शामिल होने आमंत्रित किया। लक्ष्मण सिंह ने कहा, यह यात्रा जनता के हितों की यात्रा है। सभी शामिल हो।