भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का किया स्वागत रींगस में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का भव्य स्वागत किया गया। खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जाते समय वे रींगस के मिल तिराहे पर रुके, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अरुण सिंह को साफा व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।