प्रतापगढ़: भाजपा जिला कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुआ मंथन
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत की मौजूदगी में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, विभिन्न सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बन