पालीगंज: सिगोड़ी गांव में रास्ते के विवाद में मारपीट, दो महिलाएं घायल
पालीगंज के सिगोड़ी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं की पहचान शोभा देवी और सुनैना देवी के रूप में की जा रही है। जहां घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। मारपीट का मामला शुक्रवार की देर रात 9:55 के करीब की है।