Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image
image
image
image

आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये साझा प्रयास जरूरी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल लोक सेवा के सर्वोत्तम माध्यम होते हैं अस्पताल – विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर उप मुख्यमंत्री ने कहा ग्वालियर में 80 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है कैंसर हॉस्पिटल लगभग एक हजार करोड़ की लागत से होगा जीआर मेडीकल कॉलेज का कायाकल्प विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में गुरुवार को आईटीएम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में मॉड्यूलर ओटी कॉम्प्लेक्स, कार्डियोथोरेसिक व वैस्कुलर सर्जरी इंटेंसिव केयर यूनिट (सीटीवीएसआईसीयू) एवं कार्डियक केयर यूनिट (सीसीयू) का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में आईटीएम यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति श्रीमती रुचि सिंह, कुलगुरू प्रो. योगेश उपाध्याय एवं डॉ. मनीष अग्रवाल मंचासीन थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार के लिए सरकार के साथ निजी क्षेत्र का सहयोग भी जरूरी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी और निजी क्षेत्र मिलकर आगे बढ़ेंगे तो ग्वालियर में भी महानगरों की तरह उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी और किसी भी मरीज को दिल्ली या किसी अन्य महानगर के अस्पतालों के लिये रिफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खुशी की बात है इस दिशा में आईटीएम अस्पताल आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श काम कैसे हो सकता है। यह आईटीएम यूनिवर्सिटी व हॉस्पिटल में देखा जा सकता है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। इस कड़ी में ग्वालियर में कैंसर के इलाज के लिये मुम्बई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल जैसी स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के कैंसर के लिये विशेष हॉस्पिटल की स्थापना की जा रही है। इसके लिये सरकार द्वारा 80 करोड़ रुपए की धनराशि जीआर मेडीकल कॉलेज को उपलब्ध करा दी गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर के जीआर मेडीकल कॉलेज का कायाकल्प भी सरकार करने जा रही है। इसके लिये एक हजार करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस राशि से मेडीकल कॉलेज का नवीन भवन सहित अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगीं। उन्होंने कहा ग्वालियर सहित प्रदेश के सभी महानगरों के मेडीकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल एम्स की तर्ज पर विकसित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम हो रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 60 करोड़ लोगों को जोड़ा गया है। अकेले मध्यप्रदेश में 14 करोड़ लोगों को इस योजना के तहत अब तक अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिल चुकी है। श्री शुक्ल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिये स्वस्थ भारत का निर्माण भी जरूरी है। हम सभी के साझा प्रयासों से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संकल्प के अनुरूप वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने में कामयाब होंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि अस्पताल लोकसेवा के सर्वोत्तम माध्यम होते हैं। सेवा भाव व ईमानदारी से स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराई जाएं तो पुण्य के साथ यश प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने आईटीएम समूह के संस्थापक श्री रमाशंकर सिंह की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ आईटीएम ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सराहनीय व सफल पहल की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल लाभ कमाना ही नहीं, आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना भी है। प्रसन्नता की बात है कि आईटीएम ने इस दिशा में सकारात्मक पहल की है। स्वागत उदबोधन आईटीएम के चांसलर डॉ. दौलत सिंह चौहान ने दिया। उन्होंने आईटीएम हॉस्पिटल में उपलब्ध अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। डॉ. चौहान ने बताया कि आज आईटीएम हॉस्पिटल में नए चार आधुनिक ऑपरेशन थियेटर, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू जैसी सुविधाओं का लोकार्पण हुआ है। अब हॉस्पिटल में देश के अत्याधुनिक हॉस्पिटलों की दर्ज पर जटिल सर्जरी हो सकेंगीं। उन्होंने बताया पिछले चार वर्षों में आईटीएम हॉस्पिटल में लगभग ढाई लाख नि:शुल्क ओपीडी, 72 हजार से अधिक ऑपरेशन तथा करीब 10 हजार नेत्र ऑपरेशन किए जा चुके हैं। आरंभ में अतिथियों ने पट्टिका का अनावरण एवं फीता काटकर आईटीएम हॉस्पिटल में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू जैसी सुविधाओं का लोकार्पण किया। अंत में वाइस चांसलर डॉ. योगेश उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। #gwalior #hospital PRO Gwalior CM Madhya Pradesh

28 views | Gwalior, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

MORE NEWS

आंधी भी आए तो रुकना नहीं है...
#gwaliorcity

आंधी भी आए तो रुकना नहीं है... #gwaliorcity

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 6, 2026

केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट, विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर किया आग्रह

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर एवं प्रदेश के व्यापार, उद्योग तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

चेम्बर पदाधिकारियों ने ग्वालियर में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपोर्ट ज़ोन (TMEZ) की पहल के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें चेम्बर में आमंत्रित किया। साथ ही आग्रह किया कि TMEZ की संभावनाओं एवं निवेश के अवसरों की विस्तृत जानकारी उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को उपलब्ध कराने हेतु  चेम्बर में विशेषज्ञों के साथ एक कार्यशाला आयोजित कराई जाए।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने ग्वालियर में जीएसटी कमिश्नरेट की स्थापना की स्वीकृति शीघ्र प्रदान कराने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त, शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना तथा एलटीटी–हरिद्वार एक्सप्रेस का ग्वालियर में ठहराव सुनिश्चित कराने का भी आग्रह किया।

केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चेम्बर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम ग्वालियर अंचल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपोर्ट ज़ोन (TMEZ) ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे नए उद्योगों की स्थापना के साथ ₹5,000 करोड़ से अधिक का निवेश तथा 10,000 से अधिक नए रोजगार सृजित होंगे।

उन्होंने TMEZ की विस्तृत जानकारी उद्योग एवं व्यापार जगत को उपलब्ध कराने के लिए विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित करने की जानकारी दी। इसी क्रम में 18 अगस्त को मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में विशेषज्ञों की उपस्थिति में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में जीएसटी कमिश्नरेट की स्थापना, आधुनिक पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना तथा एलटीटी–हरिद्वार एक्सप्रेस के ग्वालियर में ठहराव के संबंध में भी उचित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर चेम्बर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।
#newsimpact #gwalior

केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट, विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर किया आग्रह नई दिल्ली। मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर एवं प्रदेश के व्यापार, उद्योग तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। चेम्बर पदाधिकारियों ने ग्वालियर में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपोर्ट ज़ोन (TMEZ) की पहल के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें चेम्बर में आमंत्रित किया। साथ ही आग्रह किया कि TMEZ की संभावनाओं एवं निवेश के अवसरों की विस्तृत जानकारी उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को उपलब्ध कराने हेतु चेम्बर में विशेषज्ञों के साथ एक कार्यशाला आयोजित कराई जाए। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने ग्वालियर में जीएसटी कमिश्नरेट की स्थापना की स्वीकृति शीघ्र प्रदान कराने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त, शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना तथा एलटीटी–हरिद्वार एक्सप्रेस का ग्वालियर में ठहराव सुनिश्चित कराने का भी आग्रह किया। केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चेम्बर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम ग्वालियर अंचल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपोर्ट ज़ोन (TMEZ) ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे नए उद्योगों की स्थापना के साथ ₹5,000 करोड़ से अधिक का निवेश तथा 10,000 से अधिक नए रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने TMEZ की विस्तृत जानकारी उद्योग एवं व्यापार जगत को उपलब्ध कराने के लिए विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित करने की जानकारी दी। इसी क्रम में 18 अगस्त को मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में विशेषज्ञों की उपस्थिति में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में जीएसटी कमिश्नरेट की स्थापना, आधुनिक पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना तथा एलटीटी–हरिद्वार एक्सप्रेस के ग्वालियर में ठहराव के संबंध में भी उचित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चेम्बर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे। #newsimpact #gwalior

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 6, 2026

डायल 112 की सरकारी गाड़ी में रील बनाने का वीडियो वायरल, उठे सवाल,

मुरैना जिले के थाना नगरा क्षेत्र में संचालित FRV-13 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि चालक रवि शर्मा सरकारी 112 वाहन में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि सरकारी वाहन में अपने परिचित लोगों को भी घुमाया जा रहा है।
इस वायरल वीडियो के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सरकारी वाहनों के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर अनुचित गतिविधियों को लेकर समय-समय पर सख्त निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। ऐसे में यदि वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी नियमों और अनुशासन के विपरीत माना जा सकता है।

फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि आरोप सही पाए �

डायल 112 की सरकारी गाड़ी में रील बनाने का वीडियो वायरल, उठे सवाल, मुरैना जिले के थाना नगरा क्षेत्र में संचालित FRV-13 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि चालक रवि शर्मा सरकारी 112 वाहन में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि सरकारी वाहन में अपने परिचित लोगों को भी घुमाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सरकारी वाहनों के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर अनुचित गतिविधियों को लेकर समय-समय पर सख्त निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। ऐसे में यदि वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी नियमों और अनुशासन के विपरीत माना जा सकता है। फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि आरोप सही पाए �

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 6, 2026

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी दर्दनाक, नौकरी का झांसा देकर होटल बुलाया; युवती ने दुष्कर्म का लगाया आरोप

मुरैना। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक 26 वर्षीय युवती के लिए दर्दनाक अनुभव बन गई। ग्वालियर निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि मुरैना निवासी शिवा परमार ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे मुरैना बुलाया। इसके बाद स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता के अनुसार, होटल में आरोपी शिवा परमार के साथ विक्की तोमर, कृष्णा श्रीवास, अभिषेक, अनुराग तोमर और रोहित श्रीवास भी मौजूद थे। युवती का आरोप है कि इन लोगों ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

युवती ने किसी तरह डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी दर्दनाक, नौकरी का झांसा देकर होटल बुलाया; युवती ने दुष्कर्म का लगाया आरोप मुरैना। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक 26 वर्षीय युवती के लिए दर्दनाक अनुभव बन गई। ग्वालियर निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि मुरैना निवासी शिवा परमार ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे मुरैना बुलाया। इसके बाद स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के अनुसार, होटल में आरोपी शिवा परमार के साथ विक्की तोमर, कृष्णा श्रीवास, अभिषेक, अनुराग तोमर और रोहित श्रीवास भी मौजूद थे। युवती का आरोप है कि इन लोगों ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। युवती ने किसी तरह डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 6, 2026

BJP सांसद कंगना रनौत के बदले सुर... #JPSC प्रोटेस्‍ट पर बोलीं- 'Gen-Z सच में तकलीफ झेल रहे' देखें! VIDEO
.
.
.
#breakingnewswala #KanganaRanaut #JharkhandProtest #BNWTV

BJP सांसद कंगना रनौत के बदले सुर... #JPSC प्रोटेस्‍ट पर बोलीं- 'Gen-Z सच में तकलीफ झेल रहे' देखें! VIDEO . . . #breakingnewswala #KanganaRanaut #JharkhandProtest #BNWTV

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 6, 2026