डायल 112 की सरकारी गाड़ी में रील बनाने का वीडियो वायरल, उठे सवाल,
मुरैना जिले के थाना नगरा क्षेत्र में संचालित FRV-13 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि चालक रवि शर्मा सरकारी 112 वाहन में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि सरकारी वाहन में अपने परिचित लोगों को भी घुमाया जा रहा है।
इस वायरल वीडियो के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सरकारी वाहनों के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर अनुचित गतिविधियों को लेकर समय-समय पर सख्त निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। ऐसे में यदि वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी नियमों और अनुशासन के विपरीत माना जा सकता है।
फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि आरोप सही पाए �