सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी एवं पुलिस मित्रों के साथ बैठक आयोजित
आज दिनांक 27.09.2026 को थानाधिकारी जोबनेर, मनोहरपुर एवं रायसर द्वारा सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी एवं पुलिस मित्रों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, नशे के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम तथा महिला एवं बाल सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने, यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा महिला एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
राजस्थान पुलिस — आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#JaipurRuralPolice #CLG #SurakshaSakhi #PoliceMitra #CyberAwareness WomenSafety ChildSafety TrafficSafety NashaMukti LawAndOrder
34 views | Jaipur, Rajasthan | Sep 27, 2026