केशकाल: कलेक्टर ने निर्माणाधीन केशकाल बायपास मार्ग का किया निरीक्षण
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को केशकाल घाटी में निर्माणाधीन केशकाल बायपास मार्ग का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसी से परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए पुलों एवं अन्य आवश्यक कार्यों को सुनियोजित ढंग से निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में तेजी ला