महसी: राजी चौराहा के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार गन्ने से लोड ट्राली में पीछे से घुसी, उड़े परखच्चे, दो को आई चोटें।।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजी चौराहा के निकट किसान पेट्रोल पम्प के पास सड़क पर खड़ी गन्ने से लोड ट्राली में तेज रफ्तार ऑल्टो कार घुस गई। गांव वालों ने बताया कि साकिर अली निवासी गौरिया थाना खैरीघाट गन्ना से लदी ट्रैक्टर ट्राली पारले चीनी मिल लेकर जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर में कुछ खराबी आ गई। ट्रैक्टर खड़ा कर सही कर रहा था। पीछे से अनियंत्रित ऑल्टो कार घुस गई।