आमला: आमला पुलिस ग्राउंड में मां काली के भव्य आगमन की तैयारियां शुरू, इस बार भी होंगे वर्धयनी मां काली के दर्शन
Amla, Betul | Nov 5, 2026 आमला। नगर के पुलिस ग्राउंड में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वर्धयनी मां काली के भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मां काली के आगमन को लेकर समिति के सदस्य पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं में जुट गए हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी माता रानी के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।