काको: पुलिस दबिश से घबराकर निसारपुरा दोहरे हत्याकांड के एक मुख्य आरोपी सहित 7 अभियुक्तों ने किया सरेंडर, कार्रवाई जारी
Kako, Jehanabad | Jun 18, 2026 जहानाबाद पुलिस की लगातार दबिश के कारण निसारपुरा दोहरे हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त ओमप्रकाश कुमार ने गुरुवार को व्यवहार न्यायालय, जहानाबाद में आत्मसमर्पण कर दिया। भेलावर थाना कांड संख्या-194/26 में नामजद आरोपी ओमप्रकाश कुमार (30) के सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल सात अभियुक्तों ने न्यायालय में सरेंडर किया।