आज मुख्य सचिव एवं बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2026 से संबंधित बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी, बांका सहित जिले के संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य सचिव द्वारा निदेश दिया गया कि परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय जिला पुलिस बल के द्वारा चेकिंग प्वाईंट पर अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र, फोटो का मिलान करने के उपरांत, FRISKING (तलाशी) जॉच अच्छे ढंग से करने तथा Biometric Staff का सेवा प्रदाता एजेंसी द्वारा अधिकृत कर्मी का पहचान पत्र फोटो सहित की जाँच करना सुनिश्चित करें।
Biometric Staff सेंटर के मेनगेट पास खड़ा रहेंगे तथा Entry point पर अभ्यर्थियों का Biometric से जाँच करेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को मोबाईल, ब्लूटूथ, सीट पेपर, पेन ड्राईव या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रोनिक गैजेट अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रकार का इलेक्ट्रोनिक गैजेट, मोबाईल, ब्लूटूथ, सीट पेपर, पेन ड्राईव आदि परीक्षा केन्द्र के अंदर ले जाता है और जॉच के क्रम में पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थी पर प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया।
11:00 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी की अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दिया जाय। इसका सख्ती से अनुपालन करने का निदेश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Jul 17, 2026