जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में भू-अर्जन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-333ए एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-133ई की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने एनएच-133ई के पैकेज-1 एवं पैकेज-2 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने भू-अर्जन से संबंधित मामलों में मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही अन्य लंबित योजनाओं में भी अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता, बांका, भू-अर्जन पदाधिकारी, बांका सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Banka, Bihar | Jul 17, 2026