लखीसराय: कवैया थाना क्षेत्र में बाजार समिति निवासी वृद्ध महिला के साथ घरेलू विवाद को लेकर की गई मारपीट
शहर के कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार बाजार समिति की रहने वाली एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिन्हें बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। महिला की पहचान कवैया थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति के रहने वाले कपिलदेव साव की पत्नी राधा देवी के रूप में की गई। जिन्हें उनके ही परिजनों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।