लखीसराय: लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम ने कजरा एवं विरूपुर थाना क्षेत्र से शराब सेवन मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार।
लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम ने कजरा थाना क्षेत्र के पोखराम गांव से शराब सेवन मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र एवं जमुई जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि वीरुपुर थाना क्षेत्र के फादिल मोड़ से नालंदा जिले के रहने वाले एक व्यक्ति को शराब सेवन मामले में गिरफ्तार किया गया है।