लखीसराय: तेतरहाट पुलिस ने मारपीट के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
जिले के तेतरहाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल लाया गया। तेतराहट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सावन खैरमा गांव से इसी गांव के रहने वाले कालू पासवान के पुत्र अनिल कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया। जिनके ऊपर इसी गांव के रहने वाले रंजीत चौधरी के साथ मारपीट के जाने को लेकर थाने में मामला दर्ज था।