लखीसराय: लखीसराय जिला में सात सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम के कर्मियों का लगातार धरना प्रदर्शन जारी
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले एनएचएम कर्मियों के द्वारा 7 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है। इस मौके पर जिला महामंत्री रामस्वार्थ सिंह ने बताया कि हमारे सात सूत्री मांगे में समान काम और समान वेतन,स्वास्थ्य विभाग में पद को सृजित करने हेतु हमारी सेवा को भूत लक्षी प्रभाव से स्थाई करने समेत सात मांगे है।