मुंगावली: शीतला माता मंदिर की दान पेटी से 24 वर्षीय युवक ने की चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
माता मोहल्ला, मुंगावली निवासी पुजारी शांतनु पाण्डे उम्र 31 वर्ष ने रविवार को सुबह लगभग 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे चक्क रामपुर, थाना नरवर निवासी नरेंद्र कुशवाह उम्र 24 वर्ष ने मुंगावली के शीतला माता मन्दिर की दान पेटी से 1000 रुपए चुरा लिए।