गोला: सरयू का जलस्तर बढ़ा, कोलखास गांव बना टापू; बाढ़ के पानी से चारों तरफ घिरा गांव, स्कूल से लौटते बच्चे पानी भरे रास्तों से
गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के कछारांचल में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का असर तेज हो गया है। विस्थापित कोलखास गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है। गांव तक आने-जाने वाले रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार को रामजानकी मार्ग पर स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते बच्चे बाढ़ प्रभावित रास्तों से गुजरते दिखाई दिए।