इटवा: बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्य के विरोध में इटवा विधानसभा के सेक्टर अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया
बहुजन समाज पार्टी विधानसभा 305 इटवा के सेक्टर अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला अध्यक्ष को हटाए जाने के विरोध में सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बसपा पदाधिकारी का कहना है कि हम सामूहिक रूप से इस्तीफा इसलिए दे रही क्योंकि हमारी बात नहीं सुनी गई है।