कटनी ग्रामीण: बिलहरी में ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत, झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया
कटनी के बिलहरी गांव के चौरसिया मोहल्ले के ग्रामीणों ने एक महिला के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। ग्रामीणों ने वर्षा चौरसिया, पति योगेंद्र चौरसिया पर झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने, रुपयों की मांग करने और जान देने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले के चलते गांव में तनाव की स्थिति बन रही है।