बुहाना: भालोठ गांव के रामावतार भालोठिया बने सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट
बुहाना के भालोठ गांव के निवासी रामावतार भालोठिया को सोमवार को इंटर कैडर डेपुटेशन के तहत पदोन्नति पर नवीन तैनाती सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कमांडेंट पद पर हुई है। कमान्डेंट रामावतार भालोठिया हाल ही में सीआरपीएफ से कार्यमुक्त होकर दिल्ली मुख्यालय में योगदान दिया और वहाँ से उन्हें SSB की 37वीं बटालियन, मंगलदोई, असम के कमान्डेंट का पदभार दिया गया है।