बुहाना: बुहाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे सचिन उर्फ राणवा को किया गिरफ्तार
बुहाना पुलिस द्वारा शनिवार को थाने का स्थाई वारंटी व आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी चौथमल ने बताया कि थाने के आर्म्स एक्ट मामले में सचिन उर्फ राणवा निवासी कुहाड़वास फरार चल रहा था जिसको झारोड़ा गांव में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाने में तीन अन्य मामले भी दर्ज है।