बुहाना: बुहाना कस्बा में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से ग्राम परिक्रमा यात्रा का हुआ शुभारंभ
बुहाना के बाबा उम्मद सिंह महाविद्यालय में सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तँवर ने की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी के मुज्जफरनगर में माँ शाकम्भरी मंदिर से इस यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसका टीवी पर लाईव प्रसारण देखा गया।