बुहाना: बुहाना की राजकीय महाविद्यालय में निर्वाचन शाक्षरता क्लब के द्वारा कार्यशाला का हुआ आयोजन
बुहाना की राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को स्वीप गतिविधियों के दौरान निर्वाचन शाक्षरता क्लब के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें इएलसी अधिकारी सहायक आचार्य डॉ अनिल मावर ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के यज्ञ में केम्पस अंबेसडर की भूमिका की जानकारी दी। और विभिन्न एप सी-विजिल, शक्षम एप, होम वोटिंग, वोटर हेल्पलाइन एप आदि की जानकारी दी।