बुहाना: बुहाना थाना परिसर में डीएसपी गोपाल सिंह ढाका ने सीएलजी सदस्यों व पुलिस कर्मियों की ली बैठक
बुहाना थाना परिसर में रविवार को डिप्टी गोपाल सिंह ढाका ने सीएलजी सदस्यों व पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर अपराधों पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की। डिप्टी ने कहा कि हरियाणा बॉर्डर सटा होने के कारण आपराधिक गतिविधियां ज्यादा हो रही हैं। इन्हें रोकने के लिए सभी सहयोग करें। पुलिसकर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।