बुहाना: बुहाना कस्बे में घर में घुसकर 4 जनों ने की मारपीट, पीड़िता ने दर्ज कराया मामला
बुहाना थाने में एक लड़की ने 4 जनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सुनिता निवासी सतनाली का बास ने रिपोर्ट दी है की टोनी, चिमनिया, मलाराव व मोंटी निवासी कुहाडवास ने घर में घुसकर मेरे व माता पिता के साथ मारपीट की है।