कटिहार: आजमनगर में घरेलू विवाद में महिला के साथ मारपीट, इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची
गुरुवार के दोपहर 1 बजे एक महिला को काफी घायल अवस्था में परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। महिला मारपीट में घायल हुई थी। घटना के बारे में महिला के परिजन ने बताया कि ननद और उनके पति से महिला का घरेलू विवाद हो गया था। इस विवाद में ननद और उनके पति ने मिलकर महिला को जमकर पीटा। जिससे यह गंभीर रूप से घायल है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।