कटिहार: ग्वालटोली से महिला का शव सदर अस्पताल लाया गया, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
गुरुवार की दोपहर 12 बजे एक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे जिसकी मौत फांसी लगाने से हुई थी। घटना के बारे में मृतिका शाहिनूर खातून के परिजन ने बताया कि पड़ोसियों के द्वारा इसकी जानकारी मिली थी। जब यहां पहुंचे तो मृतिका के सास, ससुर और ननद घर छोड़कर फरार है। वहीं मृतका के पति बाहर काम करते हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।