पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने 2.20 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्ठा) के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नशा तस्करी एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान की निरंतरता में पीलीबंगा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस ने आज बुधवार को बताया कि वीर चंद उप निरीक्षक ने मय टीम गस्त के दौरान विद्या विहार कॉलोनी मंडी पीलीबंगा से आरोपी सोनू सिंह निवासी पीलीबंगा को 2.20 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्ठा)के साथ गिरफ्तार किया है।