धार: कलेक्टर ऑफिस में हुई समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक, जिला पंचायत CEO ने लंबित शिकायतों का निराकरण करने के दिए निर्देश
धार में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाइन पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समस्त विभागों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए। विशेषकर 50 दिवस से अधिक वाली ऐसी शिकायतों जिनका निराकरण जिला स्तर पर किया जाना है।