धार: धार के नौगांव थाना क्षेत्र के लसूड़िया गांव में ज़मीन विवाद ने रविवार शाम हिंसक रूप ले लिया
धार के नौगांव थाना क्षेत्र के लसूड़िया गांव में रविवार शाम 7;00 ज़मीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला चाकूबाज़ी तक पहुंच गया।इस झड़प में गोविंद और गोपाल समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायल गोपाल की हालत नाजुक बनी हुई है।