धार: केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर धार जिले के खलघाट पहुंचीं, नर्मदा जी के दर्शन कर स्वच्छता अभियान में हुईं शामिल
महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर धार जिले खलघाट पहुंची तथा यहाँ विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल हुए। राज्यमंत्री ठाकुर ने खलघाट में नर्मदा नदी के तट पर नर्मदा जी के दर्शन पूजन किए। जिसके बाद उन्होने खलघाट स्थित मां दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर में दर्शन वंदन कर घाट पर स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाई अभियान में सहभागीता की।