धार: धार के ग्राम लसूड़िया में ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, नौगांव पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया
धार के ग्राम लसूड़िया में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के मामले में नौगांव थाना पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज किया लिया है। पुलिस ने एक पक्ष पर जानलेवा हमला करने तो दूसरे पक्ष पर मारपीट करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।