धार: कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में चोरी की वारदात
धार के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव विहार कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात। कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम 5:00 बजे किया मामला दर्ज, फरियादी रेखा पति बबन चौहान ने मामला दर्ज कराया कि अज्ञात बदमाश ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर सोने के आभूषण एवं नगदी रुपए चोरी कर ले गया।