कुलपहाड़: कुलपहाड़ चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन के 35 कर्मचारियों ने बोर्ड सदस्य को सौंपा ज्ञापन, वेतन भुगतान और सेवा बहाली की मांग की
कर्मचारी सोमवार को मिशन परिसर पहुंचे और बोर्ड सदस्य लिंडा मैडम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि लेबर कमिश्नर के निर्देशों के अनुसार सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान किया जाए तथा पूर्व में किए गए कार्य का समस्त भुगतान भी श्रम विभाग की निगरानी में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कर्मचारियों की भविष्य की सेवाओं के संबंध में स्पष्ट निर्णय की मांग।