चीनोर: चीनौर क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही पानी की माइनिंग, प्रशासन मौन
कुआँ सूख रहे हैं, हैंडपंप जवाब दे रहे हैं, लोग बूंद बूंद के लिए परेशान है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में कथित तौर पर बोरवेलों से बड़े पैमाने पर पानी का दोहन जारी है। आने वाले समय में जल संकट और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र वासियों ने प्रशासन से अवैध जल दोहन पर तत्काल कार्रवाई करने और भूजल संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।