हनुमानगढ़: चोहिलांवाली गांव में पारिवारिक पंचायत के विवाद के बाद वृद्ध पर सब्बल से हमला, इलाज के दौरान हुई मौत
टाउन थाना क्षेत्र के चोहिलांवाली गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर आयोजित पंचायत के दौरान एक वृद्ध पर सब्बल से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर घायल हुए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हरियाणा के अबूबशहर निवासी कृष्ण लाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कृष्ण लाल अपने साले की बेटी के पारिवारिक विवाद में समझाइश के लिए चोहिलांवाली आया था।