गरखा: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Garkha, Saran | Sep 28, 2026 गरखा थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में सोमवार को 45 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान स्वo कामेश्वर प्रसाद की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गरखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस शव को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।