सैदपुर: तहसीलदार कोर्ट में हंगामा, पेशकार पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, पेशकार को हटाने के साथ अधिवक्ताओं को नोटिस
सैदपुर के तहसील परिसर स्थित तहसीलदार न्यायालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पत्रावली के अवलोकन को लेकर कोर्ट के पेशकार से विवाद बढ़ गया। मामले में तहसीलदार न्यायालय में पेशकार पद पर तैनात लेखपाल आशुतोष कुमार ने कुछ अधिवक्ताओं पर जातिसूचक टिप्पणी, मारपीट और न्यायालय कक्ष में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।