पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले 3 जिंदा कारतूस, CISF ने हिरासत में लिया
राजधानी पटना स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षा जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। शुक्रवार सुबह करीब 9:40 बजे चेकिंग के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से 3 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी यात्री की पहचान सैयद मोहसिन अली मसू़मी के रूप में हुई है, जो फ्लाइट संख्या AI-1892 से दिल्ली जा रहा था। बरामदगी के बाद CISF ने तत्काल कार्रवाई करते