सिराथू: कौशाम्बी पुलिस पर शर्मनाक आरोप, रिश्वत नहीं देने पर दो मजदूरों के तोड़े हाथ-पांव, मंझनपुर नगर अध्यक्ष ने दी जानकारी
मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी शनिवार को कोखराज इलाके के चिटकहना गाँव पहुंचे थे।दो लोगों की आर्थिक मदद करते हुए मीडिया से रूबरू हुए।बताया-बड़कू और राजकुमार से पुलिस ने पैसे मांगे थे लेकिन दोनों गरीब हैं इसलिए नहीं दे सके।फौजी ने बताया कि रिश्वत नहीं देने पर पुलिस ने एक का हाथ एक का पैर तोड़ दिया।कहा- पुलिस को ऐसी सज़ा दी जानी चाहिए जिसे भूल न सकें।