सिराथू: सिराथू तहसील में अधिवक्ताओं ने पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- आतंकवाद रोकने में सरकार नाकाम
पहलगाम में हुवे आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि सिराथू अधिवक्ता संघ द्वारा शुक्रवार को दी गई।अधिवक्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।वकीलों ने एक दिन का कार्य विरत भी किया।इस मौके पर संघ के पूर्व अध्यक्ष बसन्त सिंह ने कहा सरकारें कोई भी हो आतंकवाद को रोकने में असफल रहती हैं।अधिवक्ताओं ने सिराथू तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की है।